IND vs AUS T20 Series,Rituraj Gaikwad Diamond Duck : टी20 में ‘डायमंड डक’ पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय बने गायकवाड़, इस ‘शर्मनाक’ लिस्ट में शामिल

ऋतुराज गायकवाड़

IND vs AUS T20 Series,Rituraj Gaikwad Diamond Duck : टी20 में ‘डायमंड डक’ पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय बने गायकवाड़, इस ‘शर्मनाक’ लिस्ट में शामिल

 

Rituraj Gaikwad Diamond Duck: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ‘डायमंड डक’ का शिकार हो गए। दरअसल, अगर कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाए तो उस ‘डायमंड डक’ कहा जाता है।

यशस्वी जयसवाल ने शॉट खेला, जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ दूसरा रन लेने दौड़े, लेकिन यशस्वी जायसवाल वापस अपनी क्रीज में लौट गए। नतीजतन, ऋतुराज गायकवाड़ को रन आउट होना पड़ा। इस तरह ऋतुराज गायकवाड़ बिना कोई गेंद खेले शून्य पर पवैलियन लौट गए।

 

इससे पहले जसप्रीत बुमराह ‘डायमंड डक’ का शिकार हुए। जसप्रीत बुमराह साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पुणे में ‘डायमंड डक’ पर आउट हुए थे। इसके बाद अमित मिश्रा टी20 फॉर्मेट में ‘डायमंड डक’ पर पवैलियन लौटने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अमित मिश्रा नागपुर में ‘डायमंड डक’ पर आउट हो गए थे।

चलिए बताते हैं क्रिकेट में कितने प्रकार के डक होते हैं।

बता दें कि क्रिकेट में कुल 4 प्रकार के डक आउट होते हैं। पहला है डायमंड डक, दूसरा होता है गोल्डन डक, तीसरा होता है सिल्वर डक और चौथा होता है ब्रॉन्ज डक।

जब कोई बल्लेबाज बिना गेंद खेले ही आउट हो जाए उसे डायमंड डक कहते हैं।

जब कोई खिलाड़ी एक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होते हैं, तो उसे गोल्डन डक कहते हैं।

इसके अलावा जो खिलाड़ी दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट होते हैं, उसे सिल्वर डक कहते हैं।

वहीं, जो खिलाड़ी 3 गेंद खेलकर शून्य पर आउट होते हैं उसे ब्रांज डक कहते हैं।

 

Rituraj Dashrat Gaikwad Cricketer Career :

ऋतुराज गायकवाड़ क्रिकेटर, आईपीएल कैरियर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर और फैमिली 

ऋतुराज दशरथ गायकवाड़ (Ruturaj Dashrat Gaikwad) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं (Domestic and IPL Team)।  वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं।

 

ऋतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट कैरियर

(Rituraj Gaikwad Domestic Cricket Career)

उन्होंने 6 अक्टूबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया (Ruturaj Gaikwad First Class Debut)

उन्होंने 2 फरवरी 2017 को 2016-17 इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के लिए अपने ट्वेंटी20 करियर की शुरुआत की (Ruturaj Gaikwad T20 Debut)।

उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में 25 फरवरी 2017 को महाराष्ट्र के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की (Ruturaj Gaikwad List A Debut)।  इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 63.42 की औसत से 444 रन बनाए।

 

जून 2019 में, उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए के लिए नाबाद 187 रन बनाए।

2021 मुश्ताक अली ट्रॉफी में गायकवाड़ ने टीम महाराष्ट्र की कप्तानी की और 5 मैचों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए।

2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने चार शतक बनाए और विराट कोहली के टूर्नामेंट में अधिकतम शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की (Ruturaj Gaikwad Domestic Career)।

ऋतुराज गायकवाड़ का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर 

ऋतुराज ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई 2021 को कोलंबो में अपना टी20आई डेब्यू किया (Ruturaj Gaikwad T20I Debut)। इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों में 21 रन बनाए।

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल कैरियर 

गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2019 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में खरीदा था। 2 अक्टूबर 2021 को, गायकवाड़ ने 2021 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक बनाया। उन्होंने 2021 आईपीएल में सर्वाधिक 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता।

ऋतुराज गायकवाड़ को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया (Ruturaj Gaikwad Orange Cap)।

2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹6 करोड़ में रिटेन किया (Ruturaj Gaikwad Price in 2022 IPL Mega Auction).

 

Cricket in Olympics – 2028 news update :क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद सुखद ख़बर लास एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में लगेंगे चौके-छक्के : 

आईए जानते हैं ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में (About Rituraj Gaikwad’s)

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था (Ruturaj Gaikwad Age)। उनके पिता दशरथ गायकवाड़, रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) के कर्मचारी थे (Ruturaj Gaikwad Father)।  उनकी मां सविता गायकवाड़ नगर पालिका स्कूल में एक शिक्षिका हैं (Ruturaj Gaikwad Mother)।

Schooling of Rituraj

उन्होंने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल से की. आगे की स्कूली शिक्षा पुणे के लक्ष्मी बाई नदगुडे स्कूल से प्राप्त की।  उन्होंने मराठवाड़ा मित्र मंडल के कॉलेज से आगे की पढ़ाई की (Ruturaj Gaikwad Education)।   गायकवाड़ का पैतृक गांव पुणे जिले के सासवड क्षेत्र में परगांव मेमाने है। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई मराठवाड़ा मित्र मंडल के पॉलिटेक्निक से की।

https://nandanews.com/t20-world-cup-2024%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9f/

ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी ( Rituraj Gaikwad’s Wife)

गायकवाड़ पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के सांगवी इलाके में रहते हैं। वह मूल रूप से परगांव मेमाने के रहने वाले हैं। 3 जून 2023 को महाबलेश्वर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार से शादी की ।

Leave a comment