modi coconut water: पीएम मोदी 12जनवरी से नारियल पानी पीकर कर रहे,एकादश व्रत पालन एवम विशेष अनुष्ठान ! जानिए नारियल पानी के औषधीय गुणों के बारे में।

modi coconut water: पीएम मोदी 12जनवरी से नारियल पानी पीकर कर रहे,एकादश व्रत पालन एवम विशेष अनुष्ठान ! जानिए नारियल पानी के औषधीय गुणों के बारे में।

22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों के लिए ‘ एकादश व्रत’ और विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी 12 जनवरी से ही नारियल का पानी coconut water पीते हैं और कंबल बिछाकर फर्श पर सोते हैं तथा प्रत्येक दिन दक्षिण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर पूजा अर्चना कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जब से पीएम मोदी के इस विशेष व्रत और अनुष्ठान का पता चला है की पीएम सिर्फ नारियल पानी पीकर अपना दिन व्यतीत कर रहे हैं तब से लगातार चर्चा का विषय नारियल पानी बना हुआ है।

आईए जानते हैं कि नारियल पानी के औषधीय गुणों और विशेषताओं के बारे में

हरे एवम कच्चे नारियल के फल के अन्दर पानी होता है जिसको नारियल पानी कहते हैं।नारियल का वैज्ञानिक नाम कोकोस न्यूसीफेरा है, नारियल को संस्कृत भाषा में नालिकेर का जाता है लेकिन वर्णभ्रंश के कारण सामान्य भाषण में यह नारिकेल बन गया। इससे बंगला शब्द नारिकेल तथा हिन्दी शब्द नारियल निकले हैं |

नारियल पानी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जो कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व

जल = 94.99 g
ऊर्जा (kJ) = 79
प्रोटीन = 0.72 g
वसा = 0.20 g
संतृप्त वसा = 0.176 g
मोनो फैट = 0.008 g
पॉली फैट = 0.002 g

नारियल के पानी और फल के औषधीय गुण

1.नारियल एक बेहद उपयोगी फल है। नारियल की तासीर ठंडी होती है।मूत्राशय शोधक, ग्राही, पुष्टिकारक, बलवर्धक, रक्तविकार नाशक, दाहशामक तथा वात-पित्त नाशक है।

2.इसके अतिरिक्त नारियल का पानी हल्का, प्यास बुझाने वाला, अग्निप्रदीपक, वीर्यवर्धक तथा मूत्र संस्थान के लिए बहुत उपयोगी होता है।

3.सूखे नारियल से तेल निकाला जाता है। इस तेल की मालिश त्वचा तथा बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। यह त्वचा को मोइस्चर और स्वस्थ रखने में मदद कर है। नारियल तेल की मालिश से मस्तिष्क भी ठंडा रहता है।

4.नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उन्हें शरीर को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।

5.सूखा नारियल में अधिक फाइबर होता है। जो हृदय को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।हृदय के विकारो के जोखिम कम करने के लिए सूखा नारियल का सेवन करना चाहिए।

6.नारियल पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

7.पित्तजन्य विकारों के निदान में नारियल विशेष रूप से लाभकारी है।

8.नारियल क्रोहन्स डिजीज के इलाज के लिए एक रामबाण औषधि है। इस बीमारी में रोगी की आँतों में जलन, डायरिया, मल में रक्त आना, वजन कम होना आदि लक्षण होते हैं।

9.एक रिपोर्ट के अनुसार नारियल हमें मोटापे से भी बचाता है। क्योंकि मोटापा कम करने में सक्षम तत्व जिंक की मौजूदगी होती है डॉक्टरों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है और ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता है।

10.नारियल फल हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से प्रयुक्त होता है।

सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से फायदा

1.आपको हाइड्रेटेड रखता है,

2.वजन घटाने में सहायक होता है,

3.कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है,

4.हाई बीपी के मरीजों के लिए गुणकारी है,

5.किडनी स्टोन के मरीजों के लिए लाभकारी होता है,

6.ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता है।

नारियल के प्राप्ति स्थान

नारियल एक बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री,तना लंबा तथा शाखा रहित पौधा होता है। नारियल के वृक्ष भारत में प्रमुख रूप से केरल,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में खूब पाए जाते हैं। महाराष्ट्र में मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों व गोआ में भी बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। नारियल वृक्ष समुद्र के किनारे या नमकीन जगह पर पाये जाते हैं।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से “modi coconut water: पीएम मोदी 12जनवरी से नारियल पानी पीकर कर रहे,एकादश व्रत पालन एवम विशेष अनुष्ठान ! जानिए नारियल पानी के औषधीय गुणों के बारे में।” आपको के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी ‘नारियल पानी के औषधीय गुणों‘ के बारे में जानकारी हो सके।

इसे भी पढ़ें

Ram mandir pran pratishtha invitation card:22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र, देशभर के केवल 7000 लोगों को मिलेगा यह आमंत्रण पत्र। https://www.nandanews.com/ram-mandir-pran-pratishtha-invitation-card22-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b0/

Amitabh Bachchan:बॉलीवुड महानायक ने अयोध्या में 7 स्टार प्रोजेक्ट द सरयू में खरीदा प्लॉट! करोड़ों में है कीमत।

ऐसे ही और भी महत्त्वपूर्ण जानकारियों को पढ़ने के लिए www.nandanews.com वेबसाइट के पेज पर जरूर जाएं।

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

हमारे बारे में

“नमस्कार! मैं रमेश कुमार शुक्ल हूं, Nanda News Blog का संपादक और लेखक। मैं रायबरेली उत्तर प्रदेश, भारत से हूं। हमारा न्यूज ब्लॉग एक स्रोत है जो सत्यप्रिय, ताजगी भरा और उत्कृष्ट समाचारों को आप तक पहुंचाने का उद्देश्य रखता है।

हम यहाँ आपको विभिन्न क्षेत्रों के समाचार प्रदान करते हैं, साथ ही समाज, राजनीति, विज्ञान, और कला के मुद्दों पर गहराई से चर्चा करते हैं। हमारा मिशन है आपको जानकारीपूर्ण, विचारशील, और रोचक सामग्री प्रदान करना ताकि आप हमेशा समृद्धि की दिशा में अग्रणी रह सकें। धन्यवाद कि आप हमारे साथ हैं और आगे भी हमसे जुड़े रहेंगे।”

Leave a comment