Chandra Grahan , Lunar Eclipse 2023: क्यों लगता है चंद्र ग्रहण ?खंडग्रास चंद्रग्रहण क्या होता है ? चंद्र ग्रहण 2023 समय (Chandra Grahan 2023 Time)चंद्र ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां न करें ये काम (Pregnant Women Rules on Chandra grahan)

Chandra Grahan , Lunar Eclipse 2023: क्यों लगता है चंद्र ग्रहण ?खंडग्रास चंद्रग्रहण क्या होता है ? चंद्र ग्रहण 2023 समय (Chandra Grahan 2023 Time)चंद्र ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां न करें ये काम (Pregnant Women Rules on Chandra grahan)

28 अक्टूबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन मेष राशि में लगेगा. जानते हैं भारत में यह ग्रहण कब देखा जा सकता है.


 क्यों लगता है चंद्र ग्रहण ? कब होता है चंद्र ग्रहण?(Chandra Grahan)

पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की परछाई चांद पर पड़ती है।

विज्ञान के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्र एक सीधी लाइन में आ जाते हैं और चंद्र पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो चंद्र ग्रहण होता है. आमतौर पर चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है. वहीं धार्मिका मान्यता अनुसार जब राहु चंद्र को ग्रसता है तो ग्रहण लगता है.
खंडग्रास चंद्रग्रहण क्या होता है ? (What is Partial Lunar Eclipse)

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक और उपच्छाया. खंडग्रास चंद्र ग्रहण को आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ भाग पर पड़ती है तो इसे खंडग्रास यानि आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं. इस ग्रहण में धार्मिक महत्व होता है,इसलिए इसका सूतक मान्य होता है.

चंद्र ग्रहण 2023 समय (Chandra Grahan 2023 Time)

भारत में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को देर रात 01.06 पर शुरू होगा और देर रात 02.22 पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के दिन से यानि 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2.52 से सूतक शुरू होगा जो ग्रहण समाप्ति पर ही खत्म होगा.आंशिक चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर 2023 को होगा।

भारत में यह 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटो में दिखेगा। चंद्र ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। आधी रात के आसपास भारत के सभी इलाकों में यह दिखाई देगा।

 

 चंद्र ग्रहण में गर्भवती स्त्रियां न करें ये काम (Pregnant Women Rules on Chandra grahan)

चंद्र ग्रहण काल में चंद्रमा की किरणें दूषित हो जाती है, ऐसे में गर्भवती स्त्रियों को इस दिन भूलकर भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. इससे बच्चे को हानि हो सकती है.गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तु जैसे सुई, चाकू, कैंची से दूर रहना चाहिए.प्रेग्नेंट लेडी चंद्र ग्रहण के समय चांद को न देखें इसका दुष्प्रभाव मां के साथ बच्चे पर भी पड़ता है.
मान्यता के मुताबिक ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां हावी होने लगती है. ऐसे में गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण काल में हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, आदित्य हृदय स्त्रोत, विष्णु हस्ताक्षरी मंत्र और पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए.

इन राशि वालों को होगा फायदा

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है. ऐसे में 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, धनु और मकर राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण बेहद लाभकारी रहने वाला है.

इन राशि वाले लोगों के सभी रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे. साथ ही इन राशि वाले लोगों का मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल होंगी. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे.

इन राशि पर होगा बुरा असर!

28 अक्टूबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा मेष राशि में रहेगा. चंद्रमा के मेष राशि में होने से बृहस्पति और राहु ग्रह पहले से ही इस राशि में मौजूद रहेंगे. ऐसे में इस राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण खराब माना जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:

कब है शरद पूर्णिमा? और जानकारी प्राप्त करें

https://nandanews.com/sharad-purnima-2023-%e0%a4%95%e0%a4%ac-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87/

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Nandanews.com एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Leave a comment