Site icon https://www.nandanews.com

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट करेंगी पेश! ये उनका है पहला अंतरिम बजट। जानें पूरा कार्यक्रम।

Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट करेंगी पेश! ये उनका है पहला अंतरिम बजट। जानें पूरा कार्यक्रम।

आज संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो गई है और कल यानी गुरुवार,1 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे अंतरिम बजट(Budget 2024) पेश होगा।

आईए जानते हैं पूरा कार्यक्रम!

कल गुरुवार सुबह 8:15 बजे वित्त मंत्री का सबसे पहले बजट 2024 तैयार करने वाली अपनी टीम के साथ फोटो सेशन होगा।

सुबह 8:45 बजे वित्त मंत्री महामहिम राष्ट्रपति से बजट(Budget 2024) पेश करने की अनुमति लेंगी।

गुरुवार की सुबह 9:15 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचेंगी।

सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें बजट(Budget 2024) को मंजूरी दी जाएगी।

तत्पश्चात सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश करेंगी।

इस बार क्यों पेश होगा अंतरिम बजट?

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस साल आम चुनाव होना है। आम चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सरकार संभवतः जुलाई महीने में पूर्ण बजट पेश करेगी।

Budget 2024 Income Tax Slabs: प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार के बजट (Budget 2024) में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दे सकती हैं। इसमें 10 लाख रुपए तक की सैलरी वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं।

कैसा हो सकता है नया इनकम टैक्स स्लैब?

बजट में 10 लाख रुपए तक की सैलरी वालों पर फोकस किया जा सकता है। इसमें बदलाव की संभावना दिख रही है। अभी 10 लाख तक की सैलरी दो टैक्स स्लैब में आती है।

  1. अभी तक 6 से 9 लाख रुपए तक 10% टैक्स,
  1. 9 लाख से 12 लाख तक 15% टैक्स है। ऐसे में दो टैक्स स्लैब को सीधे 10 लाख तक एक स्लैब बनाया जा सकता है। जिस पर भी 10% टैक्स लगाने की ही योजना हो सकती है। और साथ ही इसमें 6-9 लाख रुपए वाला स्लैब बदला जा सकता है।

जानकारों की मानें तो टैक्स स्लैब में बदलाव करके इसे ओल्ड रिजीम से भी आकर्षक बनाना है। हालांकि, इसमें बाकी बहुत अधिक छूट नहीं मिलेंगी और अधिक जानकारी बजट पेश होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट करेंगी पेश! ये उनका है पहला अंतरिम बजट। जानें पूरा कार्यक्रम।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इस लेख को अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी बजट 2024(Budget 2024) से कुछ सीखने के लिए मिले।

इसे भी पढ़ें

https://www.nandanews.com/10-top-most-unicorn-startups-of-india-%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a1/

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Exit mobile version