Site icon https://www.nandanews.com

Ind vs Aus T20 series: कौन हैं रिंकू सिंह जिसे टीम इंडिया में मिली है जगह, कैसा है उनका क्रिकेट कैरियर? जानिए उनकी फैमिली के बारे में!

रिंकू सिंह

Ind vs Aus T20 series: कौन हैं रिंकू सिंह जिसे टीम इंडिया में मिली है जगह, कैसा है उनका क्रिकेट कैरियर? जानिए उनकी फैमिली के बारे में!

 

Rinku Singh Cricketer: हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य होने वाली 5 मैचों की टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अंशकालिक दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर उत्तर प्रदेश और अंडर-19 स्तर पर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

जानिए रिंकू सिंह का जन्मस्थान और परिवार के बारे में 

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। रिंकू के पिता खानचंद गैस सिलिंडर बांटने का काम करते हैं। इनके अलावा परिवार में एक बहन, 4 भाई और मम्मी पापा हैं।

रिंकू सिंह का आईपीएल कैरियर!

रिंकू सिंह ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था, रिंकू सिंह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 31 मैच खेले हैं और 36.25 की औसत से 725 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके द्वारा लगाए गए लगातार 5छक्कों से क़िस्मत पलट गई।

रिंकू सिंह का क्रिकेट कैरियर!

 

रिंकू सिंह ने अब तक 5 टी-20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं और उन्हें 2 ही बार बल्लेबाजी का मौका मिला है। नंबर-5 पर खेलते हुए रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में 21 गेंद पर 38 रन बनाए थे। 2 चौका और 3 छक्का लगाया था।

https://nandanews.com/shreyas-iyer-lifecareer-networthcar-collection-and-life-style-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c/

 

फिर एशियन गेम्स 2023 में रिंकू ने नेपाल के खिलाफ नंबर-6 पर उतरे और 15 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए। 2 चौका और 4 छक्का जड़ा। रिंकू सिंह का 5वें और 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 208 का स्ट्राइक रेट है।

उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, तो वे अब तक 101 मैच की 90 पारियों में 34 की औसत से 2099 रन बनाए हैं। 13 अर्धशतक जड़ा है,79 रन बेस्ट प्रदर्शन है। स्ट्राइक रेट 146 का है, जो बेहतरीन है।

Exit mobile version