Lakshdweep tour plan:Train, Flight, Cruise से Lakshadweep Kaise Jaye?जानिए लक्षद्वीप जाने का तरीका | परमिट | घूमने की जगह | ठहरने की जगह|बजट|

Lakshdweep tour plan:अविश्वसनीय,अदभुत अतुलनीय अविस्मरणीय!,Train, Flight, Cruise से Lakshadweep Kaise Jaye?जानिए लक्षद्वीप जाने का तरीका | परमिट | घूमने की जगह | ठहरने की जगह|बजट|

[10/01, 3:55 pm] R K SHUKLA: Lakshdweep अविश्वसनीय, अदभुत, अतुलनीय, अविस्मरणीय!

भारत के पास लगभग 1380 आईलैंड है आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ऐसे स्थान जो चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हो आईलैंड या द्वीप कहलाते हैं,बहुत से तो ऐसे छोटे छोटे द्वीप हैं, जहां पर अभी कोई निवासी नहीं है अर्थात् निर्जन है अब सिर्फ ऐसे स्थानों को एक नजर की आवश्यकता है बस उन्हें दुनिया की नजरों में लाने की देर है।

हमारे देश में दुनिया के सभी प्राकृतिक नजारे मौजूद हैं केवल नजरिया बदलने की आवश्यकता है। लिए हम आपको बताते हैं कि हमारे देश में लगभग कितने दीप हैं और इन दीपों में बहुत से ऐसे हैं जिन पर खुशहाल जीवन मौजूद है और बहुत सारे ऐसे हैं जो अभी भी निर्जन है लेकिन उनमें प्राकृतिक सुंदरता की कमी नहीं है तो फिर एक नजर डालते हैं-

572 आईलैंड है अंडमान निकोबार द्वीप समूह में,
36 आईलैंड लक्षद्वीप में,
26 आईलैंड महाराष्ट्र में,
23 आईलैंड केरल में,
20 आईलैंड पश्चिम बंगाल में,
15 आईलैंड तमिलनाडु में,
14 आईलैंड गोवा में,
9 आईलैंड गुजरात में,
7 आईलैंड उड़ीसा में,
7 आईलैंड आंध्रप्रदेश में।

इसके अलावा असम, मणिपुर, MP, राजस्थान और कोंकण में सैंकड़ों नदी द्वीप है।

दरअसल बात यह है कि इतना सब कुछ होते हुए भी हम भारतीय हर साल 67 अरब डॉलर विदेश में यह सब देखने में खर्च करते है जबकि भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां सभी महाद्वीपों का मौसम पाया जाता है।
यहां पर जहां एक ओर बर्फीली चोटियां, पहाड़, ऊंची चोटियां ,हिल स्टेशन और वहीं पर दूसरी ओर मरुस्थल,वर्षावन,सघन वन, नदियां,और डेल्टा सब कुछ उपलब्ध है अगर हम चाहे तो 20 अरब डॉलर का व्यापार और पर्यटन अपने ही देश में कर सकते है।

मालदीव और भारत विवाद के बाद पीएम मोदी का lakshdweep में फोटोशूट

अभी हाल ही में हमारे प्रधानमंत्री जी ने बिना एक शब्द बोले हमारे सामने हजारों विकल्प खोल दिए है यह सुन्दर दृश्य अपने भारत के लक्षद्वीप का ही है, सोच कर रोमांच पैदा हो जाती है। जो आजतक अछूते थे… यह उन लोगों के ई लिए एक छोटा सा जवाब था जो लगातार भारत विरोधी बातें करते हैं और भारत के ही टुकड़ों पर पलते हैं।

अगर आप भी lakshdweep घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो आपको मेरा यह ब्लॉग जरूर पढ़ना चाहिए इसमें आपको लक्षद्वीप कैसे जाएं कहां रुके और कहां घूम पूरी जानकारी हमने इस ब्लॉग में साझा किया है इसलिए आप यह ब्लॉग जरूर पढ़ें और दोस्तों के साथ ही शेयर करें।

इसे भी पढ़ें

https://www.nandanews.com/lakshdweep-news-2024%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%aa/

लक्षद्वीप टूरिज्म की साइट से परमिट लेना आवश्यक होता हैं।

Lakshdweep लक्षद्वीप कैसे जाएँ – लक्षद्वीप जाने के तरीके

  1. सबसे पहले Lakshdweep जाने के लिए Permit कैसे लें?

अगर आप Lakshdweep घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यहाँ का परमिट लेना होगा जिसके लिए आप Lakshadweep Permit ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर यहाँ के परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त Lakshdweep जाने के लिए परमिट, आपको केरल के कोच्चि में स्थित Lakshdweep Administration Office द्वारा भी मिल जायेगा, जानकारी के लिए बता दूं कि इसे कोच्चि में Spot Office के नाम से जाना जाता हैं।

2.हवाई जहाज अथवा Cruise ship के द्वारा लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं?

आपको बता दें कि लक्षद्वीप जाने से पहले ट्रेन या जहाज से कोच्चि जाएँ, वहां से हवाई जहाज अथवा Cruise ship के द्वारा लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।

यदि आप लक्षद्वीप घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि वहां पहुंचने के लिए आपके पास दो ऑप्शन हैं पहला आप हवाई जहाज से जा सकते हैं और दूसरा पानी वाले जहाज cruise ship द्वारा जा सकते हैं आप इन दो तरीकों से आसानी से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं और इन दोनों में सबसे आसान है कि आप हवाई जहाज के माध्यम से जाएं।

वह आपके लिए बेहतर होगा हालांकि क्रूज शिप द्वारा यात्रा करने पर आप समुद्री मार्ग का मनमोहक नजारा देख सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि Cruise से कोच्चि पहुंचने में 15 से 18 घंटे का समय लग जाता हैं, पर Cruise के कारण आपका सफर काफी सुहाना हो जाता हैं क्योंकि Cruise आपको समुद्र के रास्ते से Lakshdweep पहुंचाता हैं।

3. Flight से Lakshadweep कैसे जाएं?

कोच्चि से लक्षद्वीप फ्लाइट या जहाज से जा सकते हैं।

अगर आप flight ✈️ द्वारा Lakshdweep पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए हमने क्रमश:नीचे जानकारी दी है।

सबसे पहले आपको अपने शहर से केरल के कोच्चि हवाई अड्डे तक की फ्लाइट टिकट करवानी होगी।यहाँ के लिए आपको सभी बड़े हवाई अड्डे जैसे – मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से कोच्चि की डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।

अब कोच्चि पहुंचने के बाद आपको लक्षद्वीप घूमने का परमिट लेना होगा उसके बाद आपको कोच्चि से Lakshdweep के एक मात्र हवाई अड्डा Agatti Airport की फ्लाइट टिकट करवा लेनी हैं। आपको बता दें कि सिर्फ कोच्चि से ही आपको Lakshdweep की फ्लाइट मिल सकती हैं।

Agatti Airport पहुंचने के बाद आप Lakshdweep पहुंच जाएंगे जिसके बाद यहां से पानी वाले जहाज़, पाल नाव और बोट द्वारा Lakshdweep के अलग-अलग द्वीप (आइलैंड) तक पहुँच सकते हैं।

इस प्रकार आप बेहद ही आसानी से फ्लाइट द्वारा Lakshdweep बिना किसी समस्या के पहुंच सकते हैं।

4. ट्रेन से Lakshdweep कैसे जाएं

यदि आप ट्रेन द्वारा Lakshdweep पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको केरल के कोच्चि शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम जंक्शन( Ernakulam Junction ) तक की रेल टिकट करवानी होगी। एर्नाकुलम जंक्शन (Ernakulam Junction)पर पहुंचने के बाद आप फ्लाइट अथवा Cruise द्वारा आसानी से Lakshdweep पहुंच सकते हैं।

यहां पर यह बात जानना बेहद जरूरी है कि अभी तक डायरेक्ट Train से Lakshdweep पहुंचने के सुविधा नहीं हैं, इसलिए आपको फ्लाइट और Cruise की सुविधा का ही यहां तक पहुंचने के लिए प्रयोग करना होगा।

Lakshdweep में खाने पीने की चीजों के बारे में


अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आपको वहां पर खाने पीने की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि Lakshdweep में आपको कई सारे होटल देखने के लिए मिल जाएंगे जहा पर आपको Veg और Non Veg दोनों तरह का खाना खाने के लिए मिल जाएगा। हालांकि veg food के लिए आपको बहुत कम ऑप्शन मौजूद रहेंगे।

Lakshdweep में सबसे ज्यादा Sea Food बेहद लोकप्रिय हैं तो अगर आप Lakshdweep घूमने जा रहे हैं तो आप वहाँ का Sea Food भी एक बार आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

Lakshdweep में घूमने की जगह कौन कौन सी है?लक्षद्वीप घूमने कहां कहां जाएं ?

Lakshdweep में आपको कुल 36 द्वीप (आइलैंड) देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमे से कुछ आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और आपको उन आइलैंड पर जरूर घूमने जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए आगे हमने Lakshdweep के सभी लोकप्रिय आइलैंड के बारे में बताया है।

Minicoy Island: मिनीकाय द्वीप

Minicoy Island:इस आइलैंड पर आपको प्राकृतिक सुंदरता के बहुत सारे सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिल जाएंगे साथ ही इस आइलैंड का पानी कांच के जैसा क्रिस्टल क्लियर है।


Lakshdweep के इस आइलैंड पर आपको Water Activities भी करने की सुविधा मिल जाएगी इसलिए अगर आप Lakshadweep आ रहे हैं तो आपको Minicoy आइलैंड पर जरूर जाना चाहिए।

Minicoy Island पर घूमने के बाद आप यहाँ के लाइट हाउस भी जा सकते हैं जो कि Minicoy Island का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। लाइट हाउस में जाने के बाद आप यहाँ से Lakshdweep का ऊपर से दृश्य देख सकते हैं।

Kadmat Island: कदमत द्वीप

यह Scuba Diving के लिए बहुत प्रसिद्ध है

Lakshadweep का Kadmat आइलैंड एक बहुत ही बड़ा और सुन्दर आइलैंड है। इस आइलैंड पर आपको Lakshdweep के सभी द्वीपों से अधिक साफ़ पानी देखने के लिए मिल जाएगा। साथ ही यहाँ पर आपको Scuba Diving करने की भी सुविधा मिल जाती हैं।अधिकतर लोग Kadmat Island सिर्फ Scuba Diving के लिए ही आते हैं।

या यह कहें कि आप Kadmat Island पर पहुंचने के बाद आप Lakshdweep के पानी के अंदर का भी दृश्य देख सकते हैं। इसलिए यह आइलैंड भी आपके घूमने वाले लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

Lakshadweep के ये तीन आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए आपको यहाँ पर जरूर जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त अगाती द्वीप (Agatti Island), किलथन द्वीप (Kilthan Island), पित्ती द्वीप (Pitti Island) भी Lakshadweep के लोकप्रिय द्वीपों की लिस्ट में शामिल हैं।

कालपेनी द्वीप (Kalpeni Island)

Lakshdweep में Kalpeni Island एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय आइलैंड हैं जहा पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ भी आपको कई सारी Water Activities करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त इस आइलैंड के बीच में बैठकर नारियल पानी पीने का मज़ा ही कुछ अलग हैं।

इसलिए अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो आपकी लिस्ट में Kalpeni Island घूमना जरूर होना चाहिए।

5. Lakshadweep जाने का अनुमानित बजट

लक्षद्वीप govt की वेबसाइट samudram.utl.gov.in से पैकज भी ले सकते हैं

जो करीब 15000-50000 एक का होता हैं जिसमे जहाज से रात में कोच्चि से जाना दिन में किसी आइलैंड पर घूमना और खाना आइलैंड पर रहना शामिल होता हैं करीब 4-7 दिन का टूर होता है जिसे समुद्रम पैकज बोलते है, ये पैकज लेने पर आपको परमिट की जरूरत नही पड़ती हैं।

आप टूर ऑपरेटर से भी पैकज ले सकते हैं।

अगर आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 4 राते और 5 दिन का समय का ट्रिप प्लान करना चाहिए। इतने समय में आप बहुत ही अच्छे से Lakshdweep को घूम लेंगे।
अगर आप खुद से Lakshdweep जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 30 हज़ार से 1.25 लाख रुपए तक का बजट लेकर चलना चाहिए (इस बजट में आपके ट्रेवल खर्च, खाना-पीना, होटल खर्च जोड़ा गया है )।

इतने बजट में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep घूम पाएंगे, लेकिन हां अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं और लग्जरी होटल में ठहरना चाहते हैं तो यह खर्च और भी बढ़ सकता है क्योंकि हमने यहां पर प्रयास किया है कि सामान्य खर्च और जीवन शैली के आधार पर लक्षद्वीप घूमने का बजट आपसे साझा किया है बाकी आपकी जीवन शैली के ऊपर निर्भर है।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Lakshdweep tour plan:Train, Flight, Cruise से Lakshadweep Kaise Jaye?जानिए लक्षद्वीप जाने का तरीका | परमिट | घूमने की जगह | ठहरने की जगह|बजट” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी लक्षद्वीप जाने का तरीका के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और भी बिज़नेस से जुड़ी कहानियों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर जरूर जाएं।

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Lakshadweep

भारत

Leave a comment