National Science Day 2024:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाते हैं?आईए जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्त्व और इतिहास के बारे में!

National Science Day 2024:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाते हैं?आईए जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्त्व और इतिहास के बारे में!

इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” हमारे जीवन में विज्ञान का बहुत बड़ा सहयोग है क्योंकि यह विज्ञान नहीं होता तो हम लोग इस प्रकार सरल और सुविधाजनक जीवन नहीं जी पाते।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्त्व

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024:भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन के द्वारा रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे जीवन में विज्ञान के महत्व के बारे में हमें जागरुक करने के लिए बनाया जाता है और साथ ही वैज्ञानिकों के प्रयासों को स्वीकार करते हुए योग उनके योगदान को भी याद किया जाता है जो हमारे जीवन को आसन बनाने के लिए विभिन्न प्रकार से तकनीक का खोज करते हैं।

आईए जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास के बारे में

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारतीय भौतिक वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी,उसी दिन से इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमन प्रभाव वह घटना है जहां पारदर्शी सामग्री से गुजरने पर प्रकाश बिखर जाता है जिससे उसकी तरंगदैर्ध्य और ऊर्जा में परिवर्तन हो जाता है। 28 फरवरी 1928 को सी वी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के कारण उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उनकी इस खोज की याद में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

उन्नत तकनीक और वर्तमान भारत

अगर बात की जाए अद्यतन भारत की तो इस वर्ष 2024 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल विषय “विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक” है।
वर्तमान भारत की वैज्ञानिक प्रगति को देखकर ऐसा लग रहा है कि आज जो भारत विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है उसकी नींव वास्तव में सीवी रमन द्वारा ही रखा गया था। कहा भी गया है कि जिसकी नींव मजबूत होती है उसकी इमारत भी उतनी ही बुलंद होती है। उसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया में अपनी उन्नत तकनीक को सबल और सक्षम बनाने में सबसे अग्रणी भूमिका में पेश हुआ है।

यह दिन हमें मानव कल्याण में वैज्ञानिकों के प्रयासों और उपलब्धियां को स्वीकारने और जश्न मनाने के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य यह है कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन में अत्यधिक उपयोगी है, वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

आशा करते हैं कि आप इस लेख/ आर्टिकल “National Science Day 2024:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाते हैं?आईए जानते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्त्व और इतिहास के बारे में!” को पढ़कर काफी लाभान्वित हुए होंगे। अगर यह लेख National Science Day 2024 आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं अगर किसी तरह का कोई संदेह प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। जहां तक संभव होगा मैं आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।

इसे भी पढ़ें

PM Surya Ghar Yojana: फ्री बिजली स्कीम का उठाएं लाभ… सिर्फ 15 मिनट में ऐसे करें अप्लाई! जानिए शुरू में कितना होगा खर्च?

https://www.nandanews.com/pm-surya-ghar-yojana-%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a0%e0%a4%be/

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a comment