Site icon https://www.nandanews.com

Swami Vivekanand Birth anniversary:स्वामी विवेकानन्द से जुड़ी 10 महत्त्वपूर्ण जानकारियां!, आईए जानते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में।

स्वामी विवेकानन्द जी

Swami Vivekanand Birth anniversary:स्वामी विवेकानन्द से जुड़ी 10 महत्त्वपूर्ण जानकारियां!, आईए जानते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में।

स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कलकत्ता में एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ था।

उनके बचपन का घर का नाम वीरेश्वर रखा गया, किन्तु उनका औपचारिक नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था।

विवेकानंद जी के पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे।दुर्गाचरण दत्ता, (नरेंद्र के दादा) संस्कृत और फ़ारसी के विद्वान थे।

विवेकानंद ने अपने परिवार को 25 वर्ष की आयु में छोड़ दिया और एक साधु बन गए। उनकी माता भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों की महिला थीं।उनका अधिकांश समय भगवान शिव की पूजा-अर्चना में व्यतीत होता था।

नरेन्द्र के पिता और उनकी माँ के धार्मिक, प्रगतिशील व तर्कसंगत रवैया ने उनकी सोच और व्यक्तित्व को आकार देने में सहायता की।कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे।

स्वामी विवेकानन्द जी की मृत्यु 4 जुलाई 1902 (उम्र 39) को बेलूर मठ, बंगाल रियासत ब्रिटि राज में (अब बेलूर)पश्चिम बंगाल में हुई थी।

स्वामी विवेकानन्द से जुड़ी 10 महत्त्वपूर्ण जानकारियां!

  1. स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे।
  2. विवेकानन्द ने संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में हिंदू दर्शन के सिद्धान्तों का प्रसार किया और कई सार्वजनिक और निजी व्याख्यानों का आयोजन किया।
  3. भारत में विवेकानन्द को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है। स्वामीजी ने दर्शन शास्त्र में आधुनिक वेदांत और राज योग सिद्धांत का प्रतिपादन किया था।
  4. उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ। यह मूल मंत्र कमोबेश हर युवा के दिल में एक चित्र के रूप में शोभायमान होना चाहिए।
  5. स्वामी विवेकानन्द का मानना था कि जीवन का उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है। उन्होंने निस्वार्थ सेवा के महत्व पर जोर दिया और लोगों को समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  6. ध्यान और ब्रह्मचर्य का जो भी पालन करेगा उसका मस्तिष्क इतना तेज हो जाएगा कि वह सोच भी नहीं सकता। वह अपनी सीखने की क्षमता को बढ़ा सकता है। ध्यान करने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है।
  7. स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण मठ, रामकृष्‍ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी,
  8. अमेरिका के शिकागो में 1893 में हुए, विश्‍व धार्मिक सम्‍मेलन में उन्‍होंने भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। “मेरे अमेरिकी बहनों एवं भाइयों”
    उनके संबोधन के इस प्रथम वाक्य ने सबका दिल जीत लिया था।
  9. स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था कि ‘शिक्षा वही है जो बालक के शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक तथा चारित्रिक (नैतिक गुणों) गुणों का विकास कर सके।
  10. वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है।

राष्ट्रीय युवा दिवस

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Swami Vivekanand Birth anniversary:स्वामी विवेकानन्द से जुड़ी 10 महत्त्वपूर्ण जानकारियां!, आईए जानते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) जी के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और भी कहानियों को पढ़ने के लिए nandanews.com पर हमारे पेज पर जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें

चंपतराय जी के बारे में

https://www.nandanews.com/__trashed/

डिसक्लेमर:
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

हमारे बारे में

आप सभी को नमस्कार🙏

मेरा नाम रमेश कुमार शुक्ल हैं, मैं उत्तर प्रदेश,भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ Nanda News पर मेरी भूमिका आप सभी तक दुनियाभर की ताजा तरीन जानकारियां और लेटेस्ट खबरें पहुंचाना हैं,ताकि आपको इससे जुड़ी हर जानकारी मिलती रहे।
धन्यवाद!

नंदा न्यूज़ Nanda News के बारे में

नंदान्यूज़ एक अग्रणी समाचार पोर्टल है जो उपयोगकर्ताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों से अपडेट रखता है। यहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, मनोरंजन, लाईफ स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल,राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल,धर्म और सांस्कृतिक समाचार प्रस्तुत किए जाते हैं।
नंदान्यूज़ अपार जानकारी और व्यापक विश्वसनीयता के साथ वार्ता करता है और समाचारों को सटीकता और न्यायिकता के साथ प्रस्तुत करता है। यह उपयोगकर्ताओं को व्यापक और विश्वसनीय समाचार स्रोत प्रदान करता है, जो उनके व्यक्तिगत और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हैं।

Exit mobile version