Yashashvi Jaiswal Indian cricketer: यशश्वी जायसवाल ने अफगानी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया! लगाए 6 गगनचुंबी छक्के और बनाया शानदार अर्द्धशतक।

Yashashvi Jaiswal Indian cricketer: यशश्वी जायसवाल ने अफगानी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया! लगाए 6 गगनचुंबी छक्के और बनाया शानदार अर्द्धशतक।

आज हम बात करेंगे एक ऐसे खिलाड़ी की जिसने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए हैं लेकिन कभी हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष को जारी रखा। पानी के बतासे, बेंचे कई बार भी भूख रहा और फुटपाथ पर सोया लेकिन कभी शिकायत नहीं की आज वही खिलाड़ी मेहनत की कड़ाही में तप कर एक बलिष्ठ खिलाड़ी और शानदार बैट्समैन बनकर भारतीय टीम में दस्तक दी है।


जी हां हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बारे में।

आज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़कर भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीता दिया तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में 2- 0 की अजय बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया जिसमें अफगानिस्तान ने भारत के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था।

यशस्वी जायसवाल ने महज 34 गेंद पर 5 चौके और 6 शानदार गगनचुंबी छक्कों की मदद से 68 रन बनाए , उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा। यह यशस्वी जायसवाल के T20 इंटरनेशनल करियर का चौथा अर्द्धशतक था। आपको बता दें कि 22 वर्ष की उम्र में इस खिलाड़ी ने सभी को खासा प्रभावित किया है उनके प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें T20 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए।

यशस्वी जायसवाल ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ वह गदर काटा है कि जिसे देखकर यकीन हो रहा है कि भारत का भविष्य का सुपरस्टार मिल चुका है। जिस फौलादी इरादे के साथ आज जायसवाल ने बल्लेबाजी की है उसे देखकर लगता ही नही कि वह अभी क्रिकेट जगत में नये नये आए हैं।

दरअसल सिफारिशी खिलाङी और टैलेन्टेड खिलाङियों में यही अंतर होता है। आज सबको नजर आया होगा की जायसवाल एक ओपनर के तौर पर क्या कर सकते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने आज महज 34 गेंद खेलकर 68 रन की पारी खेली तो लोगों ने आज सवाल पूछा है कि उनको आखिर लगातार हर फार्मेट में मौका क्यों नही दिया जा रहा है? अगर यशस्वी जायसवाल को वनडे क्रिकेट में मौके दिया जाए तो वह वनडे में भी इसी तरह की कमाल की पारियां खेल सकते हैं।

अपनी कठिन तपस्या और टैलेन्ट के दम पर कोहिनूर के हीरे जैसी चमकदार पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल ने आज सभी क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। आज उनके लगाए गये हर छक्के देखकर लोग खुशी से झूमते दिखे। भारत का यह बांए हाथ का अक्रामक बल्लेबाज जल्द ही पूरी दुनिया पर राज करेगा।


हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Yashashvi Jaiswal Indian cricketer: यशश्वी जायसवाल ने अफगानी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया! लगाए 6 गगनचुंबी छक्के और बनाया शानदार अर्द्धशतक।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी ‘यशश्वी जायसवाल क्रिकेटर के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और भी क्रिक्रेट से जुड़ी कहानियों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें

झारखण्ड के गुमला के रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60करोड़ में खरीदाhttps://www.nandanews.com/

ipl auction 2024:जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र(Kumar Kushagra)? आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा।https://www.nandanews.com/ipl-auction-2024

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

हमारे बारे में

“नमस्कार! मैं रमेश कुमार शुक्ल हूं, Nanda News Blog का संपादक और लेखक। हमारा न्यूज ब्लॉग एक स्रोत है जो सत्यप्रिय, ताजगी भरी, और उत्कृष्ट समाचारों को आप तक पहुंचाने का उद्देश्य रखता है।

नंदान्यूज़ एक अग्रणी समाचार पोर्टल है जो उपयोगकर्ताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों से अपडेट रखता है। यहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, मनोरंजन, लाईफ स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल,राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल,धर्म और सांस्कृतिक समाचार प्रस्तुत किए जाते हैं।
नंदान्यूज़ अपार जानकारी और व्यापक विश्वसनीयता के साथ वार्ता करता है और समाचारों को सटीकता और न्यायिकता के साथ प्रस्तुत करता है। यह उपयोगकर्ताओं को व्यापक और विश्वसनीय समाचार स्रोत प्रदान करता है, जो उनके व्यक्तिगत और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हैं।

हम सुनना चाहते हैं, और आपसे मिलकर हमारी समृद्धि को साझा करना चाहते हैं। धन्यवाद कि आप हमारे साथ हैं, और हमसे जुड़े रहें।”

Leave a comment