Aloo portal launch 2024:उद्यान विभाग ने लांच किया आलू पोर्टल! घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करें कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता की सटीक जानकारी।

Aloo portal launch 2024:उद्यान विभाग ने लांच किया आलू पोर्टल! घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करें कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता की सटीक जानकारी।

Aloo portal: क्या आप किसान हैं? और यदि आप अपनी आलू की फसल को कोल्ड स्टोरेज में रखने के लिए परेशान हैं या कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज का खेल खेल रहे हैं आपको सही जानकारी प्राप्त नहीं हो रही की किस कोल्ड स्टोरेज में कितनी क्षमता है और कितना भंडारण शेष है तो आप बिल्कुल भी परेशान ना हो।

आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान विभाग ने अब आलू पोर्टल नमक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लांच कर दिया है जिससे आप अब घर बैठे आलू पोर्टल के माध्यम से कोड स्टोरेज की भंडारण क्षमता की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आलू की कीमतों को नियंत्रित रखने और कोल्ड स्टोरेज में भंडारण क्षमता की सही जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने की पहल उद्यान विभाग ने की है। उद्यान विभाग ने आलू के लिए विशेष पोर्टल coldstoragesup.uphorticulture.in तैयार किया है।

अब आप इस पोर्टल के माध्यम से आप जान सकते हैं कि किस कोल्ड स्टोरेज की कितनी भंडारण क्षमता शेष है इसकी सटीक जानकारी आनलाइन मिल सकेगी। पोर्टल का विभागीय स्तर पर प्रयोग शुरू कर दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर यह किसानों व जनसामान्य के लिए उपलब्ध होगा। विभाग की इस पहल से कोल्ड स्टोरेज संचालकों की मनमानी पर भी लगाम लगेगी।

उद्यान निदेशालय ने आलू किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही फोन नंबर भी जारी किया है।इसके अलावा आलू कंट्रोल रूम के नंबर 0522-4316367 और ई-मेल ddpotato2015@ gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है

अब तक प्रदेश भर के कोल्ड स्टोरेज (शीतगृहों) में करीब 78 लाख टन आलू का भंडारण हो चुका है।

उद्यान विभाग के उप निदेशक (आलू) कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आलू के भंडारण के लिए हमारे पास पर्याप्त क्षमता है। प्रदेश में 2048 कोल्ड स्टोरेज क्रियाशील हैं, जिनकी भंडारण क्षमता 171 लाख टन है जो कि गत वर्ष 165 लाख टन से करीब तीन प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष प्रदेश में 243 लाख टन आलू उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जैसी स्थिति नहीं देखी जा रही है। इस बार बाजार में आलू की कीमतें बेहतर है, बावजूद इसके निदेशालय के स्तर पर किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। अब आलू के लिए विशेष तौर पर तैयार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के द्वारा कोल्ड स्टोरेज के भंडारण की जिलावार जानकारी उपलब्ध होगी।

निष्कर्ष:

आशा करते हैं कि आप इस लेख/ आर्टिकल “Aloo portal launch 2024:उद्यान विभाग ने लांच किया आलू पोर्टल! घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करें कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता की सटीक जानकारी।” को पढ़कर काफी लाभान्वित हुए होंगे। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं अगर किसी तरह का कोई संदेह प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। जहां तक संभव होगा मैं आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।

इसे भी जानें

EPIC card news 2024:कैसे आया मतदाता पहचान पत्र (EPIC)का विचार? मतदाता पहचान पत्र कब से प्रयोग किया जा रहा है?

https://www.nandanews.com/epic-card-news-2024%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa/

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a comment