Ayodhya Deepotsava 2023 : रामरंग में रंगी अयोध्या… एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsava 2023 : रामरंग में रंगी अयोध्या… एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं सहित कई देशों के राजदूत शामिल हुए। अयोध्या में दीपोत्सव में करीब 22 लाख 23 हजार दीये अयोध्या के 51 घाटों पर जलाए गए। यह एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

भगवान राम और मां सरयू की महाआरती

अयोध्या पावन सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। इस नगरी को हजारों साल से मां सरयू का आशीर्वाद मिलता आ रहा है। इस बार भी दिवाली की पूर्व संध्या पर महाआरती के माध्यम से माता सरयू के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू पूजन के साथ महाआरती की। अयोध्या के सरयू नदी में आज दिव्य प्रकाश धारा भी मिली हुई है। इस नदी के तट पर असंख्य दीये जल रहे हैं। पावन नदी के इस तट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू आरती की।

इसे भी देखें :

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में, आराधना, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र एवं पूजन विधि

 

वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के समय अयोध्या में सरयू तट की दिव्यता और रौनक देखते ही बन रही थी। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर इस आरती की तस्वीरें साझा कीं और लिखा। सरयू मइया की जय।

महाआरती के इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।सरयू आरती के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी राम की पैड़ी पर उमड़ पड़ी।
सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम की पैड़ी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन देखा।

सरकार के हेलीकॉप्टर से भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता के अयोध्या आगमन को भव्य तरीके से प्रदर्शित किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर उनकी आरती उतारी। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया।

इसे भी पढ़ें:

https://nandanews.com/diwali-2023-date-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af/

त्रेता युग के दृश्य को साकार करने का प्रयास किया गया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम के बारे में कहा जाता है, अयोध्या से अधिक उनके लिए कोई प्रिय कोई नहीं है। वहीं, इस बार अयोध्या में करीब 12 मिनट तक आतिशबाजी की गई। पिछले साल 9 मिनट आतिशबाजी हुई थी। आतिशबाजी के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। लोगों ने इसका मजा लिया।

कार्यक्रम के बाद अयोध्या में आई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दीपोत्सव में रिकॉर्ड दीयों के जलाए जाने का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

दीपोत्सव 2023

मंदिर का कोना-कोना रोशनी में सराबोर नजर आ रहा है। राम मंदिर के साथ-साथ पूरी अयोध्या भी दुल्हन की तरह सजी हुई है। अगले साल 22 जनवरी को रामलला पूरी भव्यता के साथ नए मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।

झाकियों और शोभायात्रा निकाली 

भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। इन झांकियों में भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान जैसे विषयों को दर्शाया गया।

जगह-जगह पर इन झांकियों की आरती भी उतारी गई. आपको बता दें कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई. पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां और एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

दीपावली की बधाई संदेश:

लक्ष्मीजी और गणेशजी की कृपा से
आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो।

आप सभी पाठकों को नंदा न्यूज़ की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a comment