Ayodhya tour plan 2024: क्या आप भी बना रहे हैं रामलला अयोध्या धाम दर्शन का प्लान ? जरूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें!

Ayodhya tour plan 2024: क्या आप भी बना रहे हैं रामलला अयोध्या धाम दर्शन का प्लान ? जरूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें!

दोस्तों आज हम आपको Ayodhya tour plan 2024:रामलला अयोध्या धाम दर्शन बारे में जानकारी देने वाले हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही सब लोगो के मन मे तीव्र उत्कंठा है कि हम भी रामलला के दर्शन हेतु जल्दी से जल्दी जाए, लेकिन ज्यादा भीड़ की चिंता के चलते जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है, तो आप जान लीजिए कि निश्चिन्त होकर जाइये, भीड़ तो अयोध्या नगरी में अब आने वाले लंबे समय तक रहेगी लेकिन भीड़ के चलते वहां आपको रामजी के दर्शनों में कोई दिक्कत नही आएगी!

अयोध्या जी मे प्रतिदिन करीब 3 से 4 लाख से अधिक लोग रामलला के दर्शन कर रहे है, प्रशासन की व्यवस्था इतनी बेहतरीन और सुव्यवस्थित है कि आपको दर्शनों में कोई दिक्कत नही आएगी।

हाँ कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना है :-

  1. अयोध्या जी मे बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, अगर आप अपनी गाड़ी से अयोध्या जा रहे है तो आपको अपनी गाड़ी अयोध्या के बाहर ही मैन हाईवे से उतरते ही बनी पार्किंग में खड़ी करनी पड़ेगी वहां से मंदिर करीब 3 किलोमीटर दूर है।
  2. पार्किंग के बाहर से आपको ई रिक्शा मिल जाएगी जो आपको मन्दिर से करीब आधा किलोमीटर पहले उतार देगी, सुरक्षा के चलते रास्तों पर आवाजाही बदलती रहती है तो हो सकता हैं कि आपको थोड़ा पैदल चलना पड़े, इसलिए कम से कम 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहे।
  3. अयोध्या जी मे बड़ी संख्या में बजट होटल व धर्मशालाएं है इसलिए सामान्य व्यवस्था में रुकने में कोई दिक्कत नही है।
  4. मंदिर में दर्शन के लिए जाए तो कोशिश करे कि जेब मे सिर्फ पैसे रखकर ले जाये। क्योकि मन्दिर में मोबाइल, घड़ी, पेन, चाभी आदि ले जाना मना है। मन्दिर में सुरक्षा जांच से पूर्व लाकर रूम बने है जहां आप अपना सामान जमा करा के आगे जाते है।
  5. अगर आप लाकर रूम में सामान रखते है तो वहां भीड़ के चलते आपको करीब एक से डेढ़ घण्टे का समय लग सकता है वरना आप मात्र 20 से 30 मिनट में दर्शन करके बाहर आ सकते है।
  6. सुरक्षा जांच के बाद जब आप मन्दिर में प्रवेश करते है तो मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते ही आपको रामलला दूर से ही दिखाई पड़ने लगते है, आप पहले हॉल से चलकर जाते हुए पांचवे हाल में रामलला के दर्शन करते है। भीड़ के चलते आपको वहां खड़े नही होने दिया जाएगा लाइन चलती रहेगी और आप दर्शन करते रहेंगे इसलिये पहले हॉल से ही अपने ध्यान को रामलला पर केंद्रित कर लीजिए ताकि आपको बाद में ये मलाल न हो दर्शन ठीक से नही हुए।
  7. मंदिर परिसर से बाहर आते समय आपको मंदिर प्रशासन की तरफ से निशुल्क प्रसाद दिया जाता है, निकास द्वार से बाहर आते समय इस बात का ध्यान रखे और अपना प्रसाद जरूर लें ले।
  8. अयोध्या जी मे इस समय ठंड बहुत है, अपने कपड़ो की पैकिंग करते समय ध्यान रखे।

…… और अंत मे ध्यान रखे कि मंदिर प्रशासन और पुलिस का व्यबहार व व्यवस्था बहुत ही शानदार है तो उसके जवाब में हमारा आचरण भी सौम्य और सहयोगपूर्ण हो ! अयोध्या इस समय उत्सव नगरी बनी हुई है, उसी माहौल में उसी भाव के साथ रहे और बनाई गई व्यवस्था के हिसाब से ही आचरण करें !

🏵️
राम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

पुलिस 112
अग्निशमन 101
एंबुलेंस 102
रेल पूछताछ 139
श्री राम अस्पताल
+91-5278-232149
अयोध्या आँख का अस्पताल
+91-5278-232828″

कहाँ ठहरें ?

राही टूरिस्ट बंगला
(उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम)
निकट रेलवे स्टेशन, अयोध्या
(+91-5278-232435),
ई-मेल:rahisaket@up-tourism.com”

राही यात्री निवास
(उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम)
सरयू तट, निकट रामकथा पार्क, जनपद अयोध्या,
ई-मेल: yatriniwasayodhya@up-tourism.com”

होटल रामप्रस्थ
निकट रामकथा संग्रहालय, अयोध्या
(+91 5278-232110, 9721691096″)

श्रीराम होटल
निकट दंत धवन कुंड, अयोध्या
(+91 5278-232512)”

राम धाम गेस्ट हाउस
रेलवे स्टेशन रोड, अयोध्या”

राम अनुग्रह विश्राम सदन
छोटी छावनी मार्ग, अयोध्या
कनक भवन धर्मशाला
अयोध्या
(91-5278-232024, 232901)”

बिड़ला धर्मशाला
निकट पुराना बस स्टेशन, अयोध्या
(+91-5278-232252)

गुजरात भवन धर्मशाला
निकट दंत धवन कुंड , अयोध्या
(+91-5278-232075)”

जैन धर्मशाला
राय गंज, अयोध्या
(+91-5278-232308)”

जानकी महल ट्रस्ट धर्मशाला
नया घाट, अयोध्या
(+91-5278-232032)

पंडित बंशीधर धर्मशाला
नया घाट, अयोध्या”

रामचरितमानस ट्रस्ट धर्मशाला
अयोध्या (+91-5278-233040)”

दामोदर धर्मशाला
सुभाष नगर, फैज़ाबाद
(+91-5278-223561)


श्याम सुंदर धर्मशाला
रीड गंज, फैज़ाबाद
(+91-5278-240704)”


1. अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास गुजराती धर्मशाला में आप 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की कीमत के साथ रूम ले सकते हैं। साथ में खाना भी यहां फ्री में मिलता है। कम बजट के लोगों के लिए यहां एक बड़ा हॉल भी है, जिसमें कई सिंगल बैड के साथ पंखे भी लगे हुए हैं, जिनकी कीमत 100 रुपए प्रति व्यक्ति है।

साथ में आप लोगों को अनलिमिटेड खाना भी दिया जाएगा, वो भी फ्री। वहीं अगर आप प्राइवेट रूम लेकर रहना चाहते हैं, 2, 3 और 5 बैडरूम के कमरे भी यहां मिल जाएंगे। यह रेलवे स्टेशन से दो मिनट पैदल की दूरी पर है।

2. अयोध्या में सबसे सस्ती और अच्छी जगह बिरला धर्मशाला (न्यू कॉलोनी पुराना बस स्टैंड के पास) भी है, जहां आपको 200 से 500 रुपए में थ्री स्टार जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। खास बात ये है यहां खाना फ्री में मिलता है, जिसका अलग से कोई भी चार्ज नहीं लगता। आप अपने कितने भी बड़े ग्रुप के साथ आएं यहां आपको रूम आसानी से मिल सकते हैं।

बस हां ध्यान रहे आप कोई भी होटल या धर्मशाला बुक करें एक बार वहां की सुविधाओं से लेकर कीमत तक की सारी जानकारी जरूर हासिल कर लें।

तो अब आप भी बना लीजिए कार्यक्रम रामलला के दर्शन का !

आशा करते हैं कि आप इस लेख/ आर्टिकल “Ayodhya tour plan 2024: क्या आप भी बना रहे हैं रामलला अयोध्या धाम दर्शन का प्लान ? जरूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें!” को पढ़कर काफी लाभान्वित हुए होंगे। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं अगर किसी तरह का कोई संदेह प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। जहां तक संभव होगा मैं आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।

इसे भी पढ़ें

Ramlala jewellary and Clothes:भगवान रामलला के कैसे हैं वस्त्र एवम आभूषण? आईए आपको हम बताते हैं।

https://www.nandanews.com/ramlala-jewellary-and-clothes%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9/

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। कोई भी प्लान बनाने से पहले समस्त जानकारी प्राप्त कर लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’


Leave a comment