India vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023,IND vs SL,CWC 2023 Match Highlights: भारत ने श्रीलंका को 302रनों से हराकर लगातार सातवीं जीत, सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम

India vs Sri Lanka , IND vs SL,CWC 2023 Match Highlights: ICC विश्व कप 2023 के 33वें में मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की रिकॉर्ड जीत के साथ जारी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई।

India vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया था। वह चार रन बना सके थे।

इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया।

विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद
से 35 रन की पारी खेली।

भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने 10ओवर में 80रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।

358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद में ही श्रीलंका ने पथुम निसांका को गंवा दिया। बुमराह ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद सिराज ने अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को भी आउट कर दिया। कप्तान मेंडिस भी एक रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

तीन रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने श्रीलंका को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दोनों ने थोड़ी देर तक विकेटों का पतन रोका, लेकिन शमी के आते ही फिर विकेटों की झड़ी लग गई।

शमी ने अगले पांच विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी खत्म की। इस प्रकार लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर ऑल-आउट हो गई। श्रीलंका के 8 बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। टीम के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

https://nandanews.com/afghanistan-vs-sri-lanka-live-score-world-cup-2023cricket-world-cup-2023-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%bc%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8/

श्रीलंका के लिए कासुन राजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश थीक्षना ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि सिराज के खाते में तीन विकेट आए। भारत इस रिकॉर्ड जीत के साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और वो जारी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

Leave a comment