ipl auction 2024:जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र(Kumar Kushagra)? आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा।

ipl auction 2024:जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र(KumarKushagra)? आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा।

ipl auction 2024:जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र? आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा ।

जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र(Kumar Kushagra)?

IPL Auction 2024:Delhi Capitals ने गुमनाम Kumar Kushagra को करोड़ों में ले लिया। DCइंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में झारखंड के विकेट कीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है।

कुशाग्र को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी। कुशाग्र की क्रिकेट क्षमता को पहली बार उनके पिता ने ही पहचाना और महज पांच साल की उम्र में ही कुशाग्र को खुद से प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया था।लंबे से समय तक उनके पिता ने उन्हें ट्रेनिंग दी। कुमार कुशाग्र एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। कुशाग्र एक दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

कुमार कुशाग्र का घरेलू क्रिकेट कैरियर

उन्होंने रांची में एक क्रिकेट अकादमी में प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा।कुशाग्र साल 2019 में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सबसे पहले चर्चा में आए थे। उन्होंने उस दौरान 7 मैचों में सबसे ज्यादा 535 रन बनाए थे।

जो हाल ही में रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में दोहरा शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे।उन्होंने 266 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र (17 साल 141 दिन) में 250 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

आपको बता दूं कि कुमार कुशाग्र को 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था।17 साल की उम्र में कुमार कुशाग्र ने 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की थी। कुशाग्र ने 20 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला जिसमें उन्होंने 3 चौकों की मदद से 26 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद उन्होंने 04 नवंबर 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया। उस मैच में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।24 फरवरी 2022 को कुशाग्र ने दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था जिसमें उन्होंने कुल 18 रन बनाए थे।

कुमार कुशाग्र प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 250 या इससे अधिक रन की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

मार्च 2022 में, रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में कुशाग्र ने प्रथम श्रेणी में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 269 गेंदों पर 266 रन की पारी खेली थी, जिसमें 37 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इसी के साथ कुशाग्र प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 250 या इससे अधिक रन की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और हमवतन ईशान किशन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई दिग्गजों को प्रभावित किया इसके बाद देवधर ट्रॉफी 2023 में कुमार कुशाग्र ने सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 58 गेंदों पर 68 रन बनाए। कुशाग्र के लगातार शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल टीमों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

IPL Auction 2024 में झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली 7.2 करोड़ की मोटी रकम

IPL Auction 2024 नीलामी के दौरान कुशाग्र को अपने टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। चेन्नई ने भी कुशाग्र को ख़रीदने का प्रयास किया था, लेकिन वह 60 लाख की बोली लगाने के बाद हट गए थे।

19 साल के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई थी। अंत में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने (दिल्ली कैपिटल्स ने ) विकेटकीपर बल्लेबाज कुशाग्र को 2024 आईपीएल नीलामी में 7.2 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा। जबकि कुशाग्र की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी।

कुशाग्र इस समय झारखंड टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। अब वह दिल्ली में कप्तान ऋषभ पंत और दक्षिण अफ्रीकी ट्रिस्टन स्टब्स जैसे विकेटकीपरों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिनका लक्ष्य इस साल खिताब के लिए प्रयास करना है। कुशाग्र दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें

झरखंड के गुमला के क्रिकेटर रॉबिन मिंज के बारे में

https://www.nandanews.com/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8/

IPL Auction 2024 के बारे में

https://www.nandanews.com/ipl-auction-2024-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2-2024-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%91%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-19/

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “ipl auction 2024:जानिए कौन हैं कुमार कुशाग्र(KumarKushagra)? आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और भी क्रिकेट से जुड़ी कहानियों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर जरूर जाएं।

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a comment