Lakshdweep news 2024:पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में कई परियोजनाओं की शुरुआत!,लक्षद्वीप में घूमने और स्कूबा डाइविंग करने का लिया लुत्फ ,आईए जानते हैं लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति, भाषा-शैली , खान-पान और संस्कृति के बारे में

Lakshdweep news 2024:पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में कई परियोजनाओं की शुरुआत!,लक्षद्वीप में घूमने और स्कूबा डाइविंग करने का लिया लुत्फ ,आईए जानते हैं लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति, भाषा-शैली , खान-पान और संस्कृति के बारे में।

हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां के समुद्री तट की सुंदरता को कमरे में कैद किया तथा एडवेंचर्स स्कूबा डाइविंग आदि का लुत्फ उठाया और उसके बाद एक वीडियो जारी कर सभी लोगों से लक्षद्वीप घूमने का आग्रह भी किया गया है इसके बाद से लक्षद्वीप डेस्टिनेशन सर्च बढ़ गया है।

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप कई परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में 1156 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा, लक्षद्वीप में हमारा ध्यान बेहतर विकास के माध्यम से जीवन का उत्थान करना है। उन्होंने भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, तेज इंटरनेट और पीने के पानी पर विशेष रूप से जोर दिया।

आपको बता दें कि मालदीव थाईलैंड आदि समुद्री तट वाले जगह पर घूमने जाने से लाख गुना बेहतर है कि अपने देश की भी सुंदरता को जाने और एक बार लक्षद्वीप को नजदीक से जाकर देखें और मनमोहन समुद्रीय तट ताड़ के पेड़ तथा प्रवाल भित्तियों को स्कूबा ड्राइविंग के माध्यम से समुद्र की सतह पर जाकर देखें और कमरे में कैद करें आनंद उठाएं।

यह आपके लिए रोमांचक हो सकता है इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आग्रह किया है कि एक बार लक्षद्वीप का भ्रमण करें।पीएम मोदी जी ने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिय प्लेटफार्म X पर पीएम मोदी जी ने स्वयं लक्षद्वीप के बीच की तस्वीरें जारी की। समुद्र में डुबकी लगाई और गहरे पानी के अंदर स्नॉर्कलिंग की।एक तस्वीर में प्रधानमंत्री स्कूबा डाइविंग कॉस्टयूम में हैं, आप सभी लोग देखिए ये तस्वीरें….

तस्वीरों में पीएम मोदी अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी लक्षद्वीप यात्रा के बारे में गुरुवार को अपना अनुभव शेयर किया।लक्षद्वीप में बेहतरीन अनुभवों को बताने के साथ ही वहां के लोगों के आतिथ्य सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।

आईए जानते हैं लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति , वहां की भाषा , खान- पान और संस्कृति के बारे में

मलयालम और संस्कृत में “लक्षद्वीप” का शाब्दिक अर्थ “एक हज़ार द्वीप” है। इस द्वीपों के समूह में से केवल 10 ही आबाद हैं और केवल कुछ को ही पर्यटकों को देखने की अनुमति प्राप्त है।बसे हुए द्वीपों में अगत्ती, कल्पनी, कदमत,किलातन, चेतलाट, अमिनी, बिट्ररा, आन्द्रोत,मिनिकॉय और कवारत्ती (राजधानी) शामिल हैं।

भारत का यह केंद्र शासित प्रदेश दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। अपने साफ़ नीले पानी और सरल जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध लक्षद्वीप, 36 द्वीपों का एक समूह, केरल के तट पर स्थित है।

लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। पहले इन द्वीपों को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि द्वीप के नाम से जाना जाता था। यह द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है। पूरे द्वीपसमूह को लक्षद्वीप के नाम से जाना जाता है।यह द्वीपसमूह भारत का सबसे छोटा केंद्र-शासित प्रदेश है।कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है, और यह द्वीपसमूह केरल उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

यह द्वीपसमूह लक्षद्वीप-मालदीव-चागोस समूह के द्वीपों का सबसे उत्तरी भाग है, और यह द्वीप एक विशाल समुद्रमग्न पर्वत-शृंखला चागोस-लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति के सबसे उपरी हिस्से हैं।भारत का सबसे छोटा संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप एक द्वीपसमूह है जिसमें 32 किलोमीटर के क्षेत्र वाले 36 द्वीप हैं। यह एक यूनी-जिला संघ राज्य क्षेत्र है और इसमें 12 एटोल, तीन रीफ, पांच जलमग्न बैंक और दस बसे हुए द्वीप हैं। द्वीपों में 32 वर्ग किमी शामिल हैं यह यूटी के प्रमुख शहर भी है।

सभी द्वीपों को केरल के तटीय शहर कोच्चि से 220 से 440 किमी दूर, पन्ना अरब सागर में स्थित हैं। प्राकृतिक परिदृश्य, रेतीले समुद्र तट, वनस्पतियों और जीवों की बहुतायत और एक जल्दी से जीवन शैली के अभाव में लक्षद्वीप की रहस्य को बढ़ाती है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

क्षेत्र: 32.69 वर्ग किमी

आबादी: 64,473(जनगणना 2011)

साक्षरता दर: 91.82%

गांव (द्वीप) पंचायत: 10निवास

द्वीप: 10

कुल द्वीप समूह: 36

लक्षद्वीप में बोली जाने वाली भाषा

लक्षद्वीप में बोली जाने वाली भाषा मलयालम को मिनिकॉय को छोड़कर सभी द्वीपों में बोली जाती है जहां लोग मह्हे बोलते हैं जो दिवेही लिपि में लिखे जाते हैं और मालदीव में भी बोली जाती हैं।

लक्षद्वीप के लोगों का मुख्य व्यवसाय

लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना, नारियल की खेती और नारियल की जटा बनाना है। पर्यटन एक उभरता हुआ उद्योग है।

2011 की जनगणना के अनुसार, लक्षद्वीप की आबादी 64473 है। 9 3% जनसंख्या जो स्वदेशी हैं, मुस्लिम हैं और उनमें से अधिकांश सुन्नी संप्रदाय के शफी स्कूल से संबंधित हैं।इस केंद्र शासित प्रदेश में कोई अनुसूचित जाति नहीं है।

लक्षद्वीप का खानपान और पाकशैली

चावल

दैनिक आहार का एक मुख्य भाग है । हालांकि इस पाकशैली में कई शाकाहारी व्यंजन शामिल हैं, लेकिन भौगोलिक स्थिति के कारण समुद्री भोजन के उपयोग का प्रभुत्व है। इन द्वीपों की समुद्री भोजन विशेषताओं में मछली के व्यापक उपयोग से लेकर, विशेष रूप से टूना, केकड़ों और यहाँ तक कि बेबी ऑक्टोपस तक शामिल है। इन द्वीपों के व्यंजन अद्वितीय हैं, और पारंपरिक मसालों के साथ भोजन को समुद्र की ताज़गी का एहसास प्रदान करते हैं।

नारियल

इन द्वीपों में नारियल के पेड़ प्रचुर मात्रा में हैं क्योंकि द्वीप की मिट्टी उनके बढ़ने के लिए अनुकूल है। नारियल का उपयोग इन द्वीपों में तैयार किए गए अधिकांश व्यंजनों में किया जाता है। जैसे – तरकारी बनाने के लिए नारियल का दूध, खाना पकाने के लिए नारियल का तेल आदि। पेय पदार्थों में, नारियल पानी सबसे लोकप्रिय है। करी पत्ता अधिकतर व्यंजनों में उपयोग होने वाली एक आम बात है।

बाटला अप्पम –

बाटला अप्पम आन्द्रोत द्वीप के निवासियों के बीच एक लोकप्रिय मीठा पकवान है। यह व्यंजन दक्षिण भारत की लोकप्रिय ‘इडली’ से मेल खाता है। इसे तैयार करने की तकनीक भी उसके जैसी ही है परंतु सामग्री पूरी तरह से अलग है।

भाप में पकाया गया यह मीठा पकवान अंडे, आटे, चीनी और इलायची का उपयोग कर के त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर बनाया जाता है।

किलंजी-

किलंजी चावल और अंडों से बना एक बेहद पतले चीले जैसा पकवान है, जो नारियल के दूध, केले और गुड़ से बने एक मीठे, तरल व्यंजन के साथ परोसा जाता है।

यह व्यंजन आमतौर पर शादियों, या आगंतुकों और अतिथियों के स्वागत जैसे खास मौकों पर तैयार किया जाता है।

मुस कवाब –

एक विशिष्ट मिनिकॉय व्यंजन, मुस कवाब मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, भुनी हुई प्याज़ के साथ इलायची, करी पत्ते और टमाटर से बनी एक मसालेदार ट्यूना तरकारी है।

यह स्वादिष्ट, मसालेदार ट्यूना तरकारी चावल के साथ सबसे अधिक पसंद की जाती है।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Lakshdweep news 2024:पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में कई परियोजनाओं की शुरुआत !,लक्षद्वीप में घूमने और स्कूबा डाइविंग करने का लिया लुत्फ ,आईए जानते हैं लक्षद्वीप की भौगोलिक स्थिति, भाषा-शैली , खान-पान और संस्कृति के बारे में।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी लक्षद्वीप (Lakshdweep) के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे हीऔर भी कहानियों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर जरूर जाएं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

https://lakshadweep.gov.in/hi/

इसे भी पढ़ें

https://www.nandanews.com/earthquake-in-indonesia-news-2023-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-indonesia-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8/

डिसक्लेमर:

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Leave a comment