Raebareli Mahotsava 2024: पद्मश्री कवि श्री सुनील जोगी ने अपनी कविताओं से माहौल को किया राममय! रायबरेली महोत्सव में मंत्रमुग्ध होकर दर्शकों ने लिया कविताओं का आनंद।

Raebareli Mahotsava 2024: पद्मश्री कवि श्री सुनील जोगी ने अपनी कविताओं से माहौल को किया राममय! रायबरेली महोत्सव में मंत्रमुग्ध होकर दर्शकों ने लिया कविताओं का आनंद।

Raebareli Mahotsava 2024: रायबरेली महोत्सव का प्रथम दिवस

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कल दिनांक 11/01/2024 को कार्यक्रम के पहले दिन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में साधु संतों की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।
महामंडलेश्वर देवेंद्रानंद गिरि जी महाराज के कर कमलों द्वारा से दीप प्रज्ज्वलन कराकर महोत्सव का उद्घाटन हुआ। रायबरेली महोत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मंच तैयार किया गया है।

कल के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थान से पधारी गायिका गीताबेन राबरी थी जिन्होंने अपने गीत के माध्यम से दर्शकों को आनंदित किया। इसके अतिरिक्त अलग अलग शहरों से आए कलाकार भजन गायक, लोक गायक, आल्हा गायक मंडली ने अपनी प्रस्तुतियां दिया।

Raebareli Mahotsava 2024: रायबरेली महोत्सव का द्वितीय दिवस

Raebareli Mahotsava 2024:आज महोत्सव के दूसरे दिन रायबरेली जिले की मानी जानी हस्ती एवं पदम श्री से सम्मानित एथलीट श्रीमती सुधा सिंह जी को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा साथ में पदम श्री सम्मानित कवि सुनील जोगी जी को भी स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर काव्य पाठ सुन रहे हजारों लोगों ने तालिया से सभी कलाकारों एवं हस्तियों का स्वागत एवं उत्साह वर्धन किया।
आज महोत्सव के द्वितीय दिन कवियों का काव्य पाठ हुआ जिसमें कानपुर के हास्य कलाकार श्री अन्नू अवस्थी जी, वीर रस के प्रसिद्ध कवि श्री राम भदावर जी,पदमश्री कवि आदरणीय श्री सुनील जोगी जैसे बड़े कावियों ने अपने काव्य पाठ से शाम को मनमोहक और आनंदमय कर दिया ।

पदमश्री कवि श्री सुनील जोगी जी ने काव्य पाठ के अंत में भगवान रामचंद्र जी पर आधारित अपनी कई कविताओं से पूरे वातावरण को राममय कर दिया और अंत में सत्य सनातन से संबंधित कविता का पाठ कर पूरी तरह से दर्शकों को भाव विभोर किया और अपनी कुछ आधुनिक प्रेरित पीढ़ी को प्रेरित करने वाली कविताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को भगवान राम से एवं सत्य सनातन से जोड़ने का उन्होंने प्रयास किया और उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी एवम माननीय विधायक गौरीगंज की विशेष उपस्थिति रही

आज के काव्य पाठ में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी गौरीगंज के विधायक माननीय श्री राकेश प्रताप सिंह जी और रायबरेली महोत्सव के कर्ताधर्ता एवं मुख्य आयोजक राज्य मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी उपस्थित रहकर काव्य पाठ का आनंद लिया।

रायबरेली महोत्सव के इस काव्य पाठ में जनपद के गणमान्य लोगों में आदरणीय श्री महेंद्र सिंह जी एवं शिक्षक समाज के आदरणीय एवं अग्रणी शिक्षक साथियों जिसमें वरिष्ठ शिक्षक श्री दुर्गेश मिश्रा जी डलमऊ, वरिष्ठ शिक्षक श्री राहुल सिंह जी, वरिष्ठ शिक्षक श्री विवेक मिश्रा जी एवं ब्लॉक छतोह से पधारे वरिष्ठ शिक्षक श्री रमेश कुमार शुक्ला जी ने काव्य पाठ का आनंद लिया एवं कवियों की हौसला अफजाई किया।

रायबरेली महोत्सव के तृतीय दिवस की रूपरेखा

महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुंबई की भजन एवम बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल जी भजन संध्या की छठा बिखेरेंगी। महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के साथ ही पूरे देश के लोक कलाकारों से यहाँ के लोगों को रूबरू कराना है।


आपको बता दें कि कार्यक्रम का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है और अंत में श्री दिनेश प्रताप सिंह जी ने आजदूसरे दिन महोत्सव में आए हुए रायबरेली एवं दूर दराज क्षेत्र से सभी श्रोताओं एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको “Raebareli Mahotsava 2024: पद्मश्री कवि श्री सुनील जोगी ने अपनी कविताओं से माहौल को किया राममय! रायबरेली महोत्सव में मंत्रमुग्ध होकर दर्शकों ने लिया कविताओं का आनंद।” के बारे में जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी ‘रायबरेली महोत्सव (Raebareli Mahotsava) 2024′ के बारे में जानकारी हो सके। ऐसे ही और भी बिज़नेस से जुड़ी कहानियों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर जरूर जाएं।

इसे भी पढ़ें

https://www.nandanews.com/swami-vivekanand-birth-anniversary%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87/

डिसक्लेमर:
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

आप सभी को नमस्कार🙏

मेरा नाम रमेश कुमार शुक्ल हैं, मैं उत्तर प्रदेश,भारत का रहना वाला हूँ। मैं एक Content Writer, Creator और Teacher हूँ। यहाँ Nanda News पर मेरी भूमिका आप सभी तक दुनियाभर की ताजा तरीन जानकारियां और लेटेस्ट खबरें पहुंचाना हैं,ताकि आपको इससे जुड़ी हर जानकारी मिलती रहे।
धन्यवाद!

Leave a comment