Shri Ram Mandir  News updates 2023: श्रीराम मंदिर अयोध्या के भूतल में लगने वाले 18 कपाट बनकर हुए तैयार

 

 

 

Shri Ram Mandir  News updates 2023: श्रीराम मंदिर अयोध्या के भूतल में लगने वाले 18 कपाट बनकर हुए तैयार

अयोध्या जी में बन रहे भव्य राम मंदिर के भूतल में लगने वाले सभी 18 कपाट बन कर तैयार हो गए हैं नवंबर के अंतिम सप्ताह तक स्वर्ण जड़ित कपाट लगने प्रारंभ होंगे । इन्हें महाराष्ट्र के जंगलों की सागौन की लकड़ी से निर्मित किया गया है। हैदराबाद की एक फर्म कपाटों को तैयार कर रही है। सभी कपाट बनने के बाद उन पर विविध आकृतियां उकेरी गई। अब इन्हें स्वर्ण मंडित करने के लिए इन पर विशेष धातु की प्लेट लगाई जा रही है। ये कपाट रामसेवकपुरम में रखे गए हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में इन्हें अंतिम रूप से मंदिर में लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कई बार कपाट लगाने का ट्रायल भी किया जा चुका है।

रामलला की मूर्ति स्थापित करने की तारीख 22 जनवरी निकट आने के साथ मंदिर निर्माण में उत्तरोतर प्रगति हो रही है। बुधवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी इस चित्र के अनुसार राममंदिर का नृत्य मंडप का आंतरिक प्रभाग निर्मित हो चुका है और उसके ऊपर उपशिखर का निर्माण होना शेष है। तीन तल के राममंदिर में 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर सहित पांच उपशिखर भी होंगे l

सौ. से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

• इस बीच मंदिर के भूतल पर गर्भगृह, प्रदक्षिणा पथ पर सफेद मार्बल लगाने का कार्य भी पूर्ण हो गया है। इस समय गूढ़ मंडप में मार्बल लगाया जा रहा है।

अभी रंग व नृत्य मंडप में मार्बल लगना अवशेष है। नृत्य मंडप का शिखर बन कर तैयार है। निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर को प्राण प्रतिष्ठा के पहले सज्जित किया जाना है।

परिसर को आकर्षक तरीके सज्जित करने के लिए दिल्ली की फर्म डीएमआर का चयन किया गया है। निर्माण कार्य से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a comment